घायल व्यक्ति के लिए यातायात पुलिस बनी देवदूत,मोटरसाइकिल की टक्कर से घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचा बचाई घायल व्यक्ति की जान

Editor National news tv
0


कटनी!यातायात पुलिस मोटरसाइकिल की टक्कर से घायल व्यक्ति के लिए देवदूत साबित हुई! पुलिसकर्मियों के कार्य की प्रशंसा की जा रही है, दरअसल कटाई घाट रोड पर एक्सीडेंट में घायल मुकेश सिंह पिता एम. आर. सिंह उम्र 42 वर्षीय निवासी बड़वारा को होली पर्व पर रोड़ पैट्रोलिंग कर रहे यातायात टीआई राहुल पांडे एवं हमराह पुलिसकर्मियों ने नागरिकों  की मदद से तत्काल जिला अस्पताल पहुंचा कर उनकी जान बचाई।

थाना प्रभारी यातायात  राहुल पाण्डेय नें बताया की उस व्यक्ति के शरीर में काफी चोटें थीं तथा वह अचेत हालत में सड़क पर पड़ा हुआ था। संभवतः किसी अज्ञात वाहन की ठोकर से वह घायल हुआ हैं। बहरहाल खाकी वर्दी धारियों की इस मानवता के कारण समय रहते उसे जिला अस्पताल पहुंचा दिया गया। जहां उसका इलाज चल रहा हैं। 

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)