काली मंदिर के पास मिला युवक का शव, शरीर पर चोटों के गहरे निशान; हत्या की आशंका से सनसनी

Editor National news tv
0

 


कटनी। एनकेजे थाना क्षेत्र के प्रेम नगर में काली मंदिर के पास बीती रात उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के शरीर पर कई गहरे चोट के निशान पाए गए हैं।जिससे मामला संदिग्ध बन गया है। और हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान प्रदीप साहू (23) पिता सुरेश साहू, निवासी ग्राम पहरिया थाना बड़वारा के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके का मुआयना कर आसपास के क्षेत्र से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक पर हमला कहां और कैसे हुआ। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। वहीं, पुलिस ने क्षेत्र में पूछताछ तेज कर दी है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)