कटनी।एनकेजे थाना क्षेत्र के बजरंग कालोनी मे चाकूबाजी कि संनसनीखेज वारदात सामने आई है।एक युवक ने मामूली विवाद मे दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घटना मे युवक गंभीर रुप से घायल हुआ है।प्राप्त जानकारी के अनुसार चंद्रलोक मौर्य पिता जय चंद मौर्य उम्र 30 बर्ष निवासी बजरंग कालोनी थाना एनकेजे कटनी अपने घर के समीप खडे थे। तभी बजरंग कालोनी के हि एक युवक रविकांत यादव आकर उनसे विवाद करने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने चंद्र लोक पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे चंद्र लोक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना कि जानकारी लगते हि एनकेजे पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को जिला अस्पताल लाया गया जहाँ वह इलाजरत है। वही आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
Post a Comment
0Comments
3/related/default