स्कूल परिसर में जर्जर दीवार ढही, मलबे में दबकर 11 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत

Editor National news tv
0

 



कटनी।कटनी जिले के विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कैमोर थाना क्षेत्र के बम्हनगवां शासकीय विद्यालय में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। स्कूल परिसर स्थित जर्जर दीवार अचानक भरभराकर गिर पड़ी, जिसकी चपेट में आकर कक्षा 5वीं के 11 वर्षीय छात्र राजकुमार बर्मन की मलबे में दबने से मौत हो गई। घटना से विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई तथा परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।




 प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकुमार बर्मन प्रतिदिन की तरह बुधवार को भी स्कूल गया था। इसी दौरान वह विद्यालय परिसर में बने शौचालय का उपयोग करने गया। तभी बाथरूम की पहले से जर्जर हो चुकी दीवार अचानक उसके ऊपर गिर गई, जिससे वह मलबे में दब गया।दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर उसकी नौ वर्षीय बहन मौके पर पहुंची। उसने मलबे में दबे अपने भाई को निकालने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सकी। इसके बाद उसने घटना की जानकारी शिक्षकों और परिजनों को दी। सूचना मिलते ही शिक्षक व परिजन मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर छात्र को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।हादसे के बाद क्षेत्र में शोक व्याप्त है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)