नगर निगम सीमा में अवैध प्लॉटिंग का संगठित नेटवर्क सक्रिय, खसरा 557/3 पर नियमों की खुलेआम अवहेलना

Editor National news tv
0

 


कटनी। नगर निगम क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग का कारोबार अब संगठित रूप लेता जा रहा है। शहर से सटे खिरहनी क्षेत्र में राजस्व निरीक्षक मंडल मुड़वारा क्रमांक-01 के अंतर्गत आने वाले खसरा नम्बर 557/3 पर कृषि भूमि को बिना वैधानिक अनुमति आवासीय कॉलोनी में तब्दील किया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि पूरे प्रकरण में जिम्मेदार विभागों की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, संबंधित भूमि का राजस्व रिकॉर्ड में दर्जा अब भी कृषि है। बावजूद इसके बिना ले-आउट स्वीकृति, डायवर्जन और कॉलोनाइजर पंजीयन के सड़क निर्माण, प्लॉटों का सीमांकन और विक्रय का कार्य तेजी से जारी है। यह गतिविधियां नगर निगम अधिनियम और राजस्व नियमों का प्रत्यक्ष उल्लंघन मानी जा रही हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासनिक उदासीनता के चलते भू-माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। आम नागरिकों को विकसित कॉलोनी और सुविधाओं का झांसा देकर प्लॉट बेचे जा रहे हैं, जिससे भविष्य में विवाद और आर्थिक नुकसान की आशंका बढ़ रही है। जानकारों का कहना है कि इस प्रकार की अवैध कॉलोनियों में निवेश करना जोखिमपूर्ण है, क्योंकि बाद में न तो बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित होती हैं और न ही संपत्ति का विधिक संरक्षण।


Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)