मरीजों की राह में बाधा बनी अव्यवस्था, अस्पताल गेट पर यातायात नियंत्रण नाकाम

Editor National news tv
0

 





कटनी। जिला अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार पर ऑटो चालकों की अव्यवस्थित पार्किंग और सड़कों पर कब्जे के कारण प्रतिदिन जाम की स्थिति बन रही है। अस्पताल आने वाले मरीज, उनके परिजन और आम नागरिक इस समस्या से परेशान हैं, लेकिन यातायात पुलिस की ओर से प्रभावी कार्रवाई नजर नहीं आ रही है।

अस्पताल गेट के सामने ऑटो चालक मनमाने तरीके से वाहन खड़े कर सवारियां भरते हैं, जिससे सड़क संकरी हो जाती है और वाहनों की आवाजाही बाधित होती है। स्थिति इतनी गंभीर हो जाती है कि कई बार मरीजों को लेकर आने वाली एम्बुलेंस भी जाम में फंस जाती हैं। आपातकालीन सेवाओं में होने वाली यह देरी मरीजों की जान पर भारी पड़ सकती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल परिसर के बाहर लंबे समय से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन यातायात पुलिस केवल औपचारिक कार्रवाई तक सीमित दिखाई देती है।नागरिकों ने जिला प्रशासन और यातायात विभाग से मांग की है कि जिला अस्पताल जैसे संवेदनशील क्षेत्र में तत्काल व्यवस्था सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि मरीजों और एम्बुलेंस को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)