कटनी!भारत सरकार महिलाओं को न्याय दिलाने और समाज में महिलाओं को सम्मान दिलाने की हर मुमकिन कोशिश कर रही है । और जिससे आज महिलाओं को न्याय और सम्मान दोनों ही प्राप्त हो रहा है । परंतु कटनी जिले के कुठला थाना की पुलिस भारत सरकार की मंशा पर पानी फेरने में कोई कमी नही रख रही है। पीड़ित महिलाओं की रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर की बात है । पुलिस ही महिलाओं को पीटने की धमकी देते नजर आ रही है। उषा कोरी उम्र 46 वर्ष निवासी ग्राम छेघरा थाना कुठला ने बताया कि उसे बारेलाल चौधरी व अन्य आधा दर्जन से अधिक लोगो ने कमरे में बंद कर मारपीट की है । और उससे तीस हजार रुपए भी छीन लिए है और जब वह कुठला थाना पुलिस पास न्याय की गुहार लगाने पहुची तो न्याय दिलाना तो बहुत दूर की बात कुठला पुलिस ने उसकी रिपोर्ट तक दर्ज नही की। औऱ गजब तो तब हो गया है कुठला थाना की महिला पुलिस कर्मी ने उसे कमरे में बंद करके पीटने की धमकी दे डाली ।कुठला पुलिस से न्याय की आस टूटने के बाद पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है।
कुठला पुलिस का कारनामा:महिला की नही लिखी रिपोर्ट, पुलिस ने ही दे डाली महिला को पीटने की धमकी
April 03, 2024
0
Tags