कटनी। बस स्टैंड चौकी इन दिनों सुर्खिया बटोर रही है। चौकी के समीप हो रही आये दिन घटनाओं से पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे है। इन दिनों बस स्टैंड में शराब पीने वाले लोग यात्रिओ के लिए मुसीबत बने हुए है। सूत्रों की माने तो शाम होते ही बस स्टैंड शराबिओ के अड्डे में तब्दील हो जाता है।शराबी जमकर बस स्टैंड में उत्पाद मचाते है ।
परन्तु उन्हें वहा रोकने वाला कोई नही होता ।गौरतलब हो कि कुछ दिन पूर्व ही बस स्टैंड चौकी से चंद कदमो की दूरी पर शराब के नशे में धुत्त एक शराबी ने एक राहगीर युवक पर शराब की बोतल से जानलेवा हमला कर दिया था।शराबियो के कारण आये दिन हो रही घटनाएं।बस स्टैंड चौकी की पुलिस सार्वजनिक स्थान में शराब पीने वालो पर पुलिस लगाम नही लगा पा रही है।
शराब ठेकेदार पर मेहरबान पुलिस =
शराब ठेकेदार पर बस स्टैंड पुलिस मेहरबान नजर आ रही है। बस स्टैंड के समीप शराब दुकान का ठेकेदार दुकान के सामनें लोगो को बैठा कर शराब पिला रहा है। जिसकी तस्वीरे आये दिन सोशल मीडिया में वायरल भी होती रही है। शाम होते की शराब दुकान के बाहर शराबियो का जमावड़ा लग जाता है। और सुरा प्रेमी शराब दुकान के बाहर बैठ कर शराब पीते है। जिनको पुलिस रोकने में नाकाम नजर आ रही है।
.