कटनी।मप्र लघु वेतन कर्मचारी संघ एवं अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ के पदाधिकारी ने आज अपनी वेतन विंसगति को लेकर लंबित मांग जिसको लेकर लगातार कई बार पत्राचार के बाद भी कोई निराकरण नहीं निकला है। जिस मांग को लेकर आज कटनी कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुँचे थे। जानकारी देते हुए संघ के जिलाध्यक्ष पुरणेष उईके ने बताया कि अंशकालिक, दैनिक वेतन भोगी और स्थाई कर्मचारी का वेतन नहीं मिलने से सभी परेशान है। उनका वेतन 6 से 8 माह और 1-1वर्ष से लंबित है। जिसका असर कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति पर पड़ रहा है। आलम यह है, कि उन्हें साहूकारों से कर्ज लेकर अपने परिवार का भरण पोषण करना पड़ रहा है। सरकार द्वारा समय पर बजट आवंटन नही किए जाने के कारण इस परेशानी से उन्हें जूझना पड़ रहा है। आज प्रांतीय आव्हान पर समूचे मप्र के 55 जिलों में कर्मचारियों ने वेतन विसंगति को लेकर प्रदर्शन किया। कटनी कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिलाध्यक्ष पुरणेष उईके के नेतृत्व में संघ के सभी कर्मचारी एकत्रित हुए और डिप्टी कलेक्टर विवेक गुप्ता को मुख्यमंत्री मोहन यादव और मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौपा गया।
मप्र लघु वेतन कर्मचारी संघ व अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ ने वेतन विसंगति को लेकर सौंपा ज्ञापन
September 20, 2024
0
Tags