मानवता: ट्रेन से गिरकर झारखंड के अधेड़ की मौत, समाजसेवियों की मदद से रीठी मुक्तिधाम में कराया अंतिम संस्कार

Editor National news tv
0

 


कटनी, रीठी।आज के समय में जहां लोग एक-दूसरे की मदद करने में हिचकिचाते हैं तो वहीं ओर कुछ लोगों में आज भी मानवता कायम है। ऐसा ही एक ताजा मामला रीठी तहसील मुख्यालय में विगत दिनों देखने को मिला है। जब एक लगभग पचास वर्षीय अधेड़ की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। बताया गया कि उक्त अज्ञात शख्स कटनी-बीना रेल खंड के सलैया और बकलेहटा स्टेशन के बीच ट्रेन से गिर गया, जिसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि उक्त मृतक झारखंड राज्य के ग्राम धोबा चंद्र निवासी रविन पातर है। पुलिस ने जब उसके जेब की तलाशी ली तो डायरी में एक मोबाइल नंबर मिला। जिससे संपर्क हुआ तो वह मृतक रविन का भाई था। मृतक रविन का परिवार आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण शव लेने आने के लिए मना कर दिया। जिसके बाद रीठी थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय के मार्गदर्शन में एसआई चूड़ामणि पांडे, आरक्षक अनिल यादव, विजेन्द्र तिवारी व नगर के समाजसेवी बिंजन श्रीवास, सूरज पाल के द्वारा मृतक के परिजनों को आनलाइन पैसा भेजकर रीठी बुलाया गया। रीठी पहुंचे मृतक रविन के छोटे भाई ने परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण शव ग्रह ग्राम लेकर जाने में असमर्थता जताई तो एसआई चूड़ामणि पांडे, आरक्षक अनिल यादव, वन परिक्षेत्र अधिकारी महेश पटेल, समाजसेवी बिंजन श्रीवास, सूरज पाल के सहयोग से मृतक रविन का रीठी के स्थानीय मुक्ति धाम में मृतक के छोटे भाई से मुखाग्नि दिलाकर अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के लिए जलाऊ लकड़ी की व्यवस्था वन परिक्षेत्र अधिकारी महेश पटेल द्वारा की गई। स्थानीय प्रशासन व समाजसेवियों द्वारा गरीब के अंतिम संस्कार में की गई मदद की सराहना लोगों द्वारा की जा रही है।


Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)