बड़ा हादसा टला: मकान कि दीवार गिरी,बाल -बाल बचे लोग, राहगीरों ने दौड़कर बचाई जान

Editor National news tv
0

कटनी।कोतवाली थाना क्षेत्र के सत्यनारायण मंदिर के समीप एक बंद पड़े मकान कि दीवार अचानक भरभरा के गिर गई।दीवार गिरने से आस पास के रहवासिओ और राहगीरों मे ह्ड़कंप मच गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के सत्यनारायण मंदिर के समीप मंगलवार कि शाम एक बंद पड़े मकान कि दीवार अचानक भरभरा के गिर गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है. कि मकान का निर्माण कार्य अधूरा हि छोड़ मकान मालिक ने घर को बंद कर दिया था। घर लगभग 3वर्ष से अधिक समय से बंद पड़ा हुआ था। दीवार गिरने से राहगीरों और रहवासियों मे अफरा तफरी मच गई। घटना कि सूचना राहगीरो ने कोतवाली पुलिस और नगर निगम को दी। जानकारी लगते हि नगर निगम का अमला और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)