नवीन संयुक्त तहसील कार्यालय भवन में एस.डी.एम. कार्यालय कटनी, तहसीलदार कटनी नगर, तहसीलदार कटनी ग्रामीण, नायब तहसीलदार मुडवारा-2 (मझगवां-कन्हवारा) एवं नायब तहसीलदार पहाड़ी के कार्यालयों का संचालन होगा। बताते चलें कि करीब 6 करोड़ 40 लाख रूपये की लागत से बना यह नवीन संयुक्त तहसील भवन अत्याधुनिक और सर्व सुविधायुक्त भव्य भवन है।
सरकारी कामकाज का नया पता : 29 सितंबर से नए भवन में शुरू होगी तहसील और एसडीएम की सेवाएं
September 26, 2025
0
कटनी।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 18 सितंबर को लोकार्पित किए गये कटनी के नवीन संयुक्त तहसील कार्यालय भवन में 5 प्रमुख राजस्व कार्यालयों का संचालन सोमवार 29 सितंबर से शुरू हो जाएगा। यह नवीन भवन औद्योगिक क्षेत्र अमकुही झिंझरी स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय के पास स्थापित है।
Tags