कटनी की सड़कों पर हर घंटे जाम, प्रभारी कुर्सी पर जमे और जनता सड़क पर फंसी

Editor National news tv
0

 


कटनी। शहर की मुख्य सड़कों पर हर घंटे जाम की स्थिति आम बात बन गई है। शनिवार कि दोपहर सुभाष चौक मे लम्बा जाम लग गया। और हैरान कर देती वाली बात तों यह है कि जाम को क्लियर कराने के लिए वहा कोई भी यातायातकर्मी मौजूद नहीं था।सुभाष चौक ही नहीं बल्कि शहर कि मुख्य सड़को जैसे जिला अस्पताल मार्ग, बस स्टैंड और गांधी द्वारा, सिल्वर टा कीज रोड जैसी व्यस्त सड़कें लगातार वाहनों की लंबी कतारों से जाम रहती हैं। लोग घंटों धूप, धूल और अफरा-तफरी में फँसते रहते हैं, लेकिन यातायात प्रभारी और पुलिस कहीं दिखाई नहीं देती।


हर घंटे जाम का संकट

शहरवासियों का कहना है कि जाम कोई विशेष समय पर नहीं बनता, बल्कि हर घंटे यह समस्या सामने आती है। स्कूल-ऑफिस समय हो या दोपहर, सड़कें हमेशा जाम की चपेट में रहती हैं। इससे न सिर्फ आम लोगों की परेशानियां बढ़ रही हैं, बल्कि एम्बुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों का भी निकलना मुश्किल हो जाता है।


लंबे समय से जमे प्रभारी की लापरवाही

शहरवासी आरोप लगा रहे हैं कि लंबे समय से एक ही पद पर बैठे यातायात प्रभारी की लापरवाही की वजह से यह स्थिति बनी है। न तो ट्रैफिक प्लान तैयार है और न ही जवानों की नियमित तैनाती होती है। यही वजह है कि शहर की मुख्य सड़कें लगातार जाम का मंजर दिखाती हैं।


जनता की मांग – प्रभारी हटाओ

कटनी की जनता अब सख्त कार्रवाई की मांग कर रही है। लोग कह रहे हैं कि यदि समय रहते लापरवाह प्रभारी को हटाकर नए प्रभारी की नियुक्ति नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में जाम और भी भयावह रूप लेगा।


जाम में फंसी एम्बुलेंस, जीवन पर खतरा

जाम की वजह से कई बार एम्बुलेंस और आपातकालीन वाहन भी फँस जाते हैं। इससे मरीजों की जान पर सीधे खतरा पैदा होता है। आम नागरिक अब सवाल कर रहे हैं कि आखिर कब तक प्रभारी केवल कुर्सी पर बैठकर जनता की परेशानियों की अनदेखी करेंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)