शाम के समय बंद रहा जिला अस्पताल का ओपीडी, डॉक्टरों की अनुपस्थिति से मरीज लौटे निराश

Editor National news tv
0

 



कटनी। जिला अस्पताल में शाम 5 से 6 बजे तक डॉक्टरों के बैठने का समय तय है। लेकिन सोमवार को निर्धारित समय में ओपीडी पूरी तरह बंद रही। डॉक्टरों के नहीं बैठने से मरीजों को बिना इलाज के लौटना पड़ा।

शाम के समय कई मरीज उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे थे।पर ओपीडी के दरवाजे बंद मिले। अस्पताल में न कोई डॉक्टर मौजूद था और न ही कोई संबंधित स्टाफ। इससे मरीजों में भारी नाराज़गी देखी गई।



लोगों का कहना है कि डॉक्टरों की यह लापरवाही रोजमर्रा की बात बन गई है। तय समय पर ड्यूटी में नहीं बैठने से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ती है।

अस्पताल प्रशासन की यह लापरवाही एक बार फिर सवाल खड़े करती है। कि आखिर जिम्मेदार अधिकारी इस स्थिति पर मौन क्यों हैं। मरीजों की सुविधा के लिए तय समय पर डॉक्टरों की मौजूदगी सुनिश्चित कराना अब जरूरी हो गया है।



इनका कहना है 

जो डॉक्टर अनुपस्थित है। उनको शो -काज नोटिस जारी किये जा रहे है।    

यशवंत वर्मा ( सिविल सर्जन )

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)