दो दिन बाद भी नहीं मिली पूरी सफलता:मुख्य रेलवे स्टेशन के बाहर चाकूबाजी, एक आरोपी गिरफ्तार, एक अब भी फरार

Editor National news tv
0

कटनी।मुख्य रेलवे स्टेशन के बाहर 27 नवंबर (गुरुवार) की शाम हुई चाकूबाजी की घटना ने एक बार फिर शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि हमले में एक नाबालिग सहित एक अन्य आरोपी  शामिल था। लेकिन घटना के दो दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक सिर्फ एक आरोपी को हि गिरफ्तार कर सकी है।दूसरा आरोपी अब भी पुलिस कि पहुंच से दूर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गायत्री नगर निवासी शशांक शुक्ला (उम्र लगभग 19 वर्ष) स्टेशन के बाहर चाय पीने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान वहां मौजूद एक नाबालिग युवक और उसके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति ने उससे शराब पीने के लिए पैसे मांगे। शशांक द्वारा पैसे देने से इंकार करने पर विवाद शुरू हो गया और आरोपियों में से एक ने अचानक चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया, जो उसकी पसली में जा लगा। हमले के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद मौजूद लोगों और दुकानदारों की मदद से घायल युवक को तुरंत स्कूटी से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया गया। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं,। अब तक एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।।घटना के बाद स्टेशन परिसर और उसके आसपास के क्षेत्र में यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि यहां आए दिन असामाजिक तत्वों का जमावड़ा देखा जाता है। लेकिन पुलिस की गश्त और निगरानी न के बराबर है। लोगों ने मांग की है कि स्टेशन क्षेत्र में स्थायी पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए, ताकि आम लोगों में भरोसा लौट सके।यह घटना न सिर्फ कानून-व्यवस्था की पोल खोलती है, बल्कि सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की आवश्यकता को भी उजागर करती है।


इनका कहना है..

   एक आरोपी गिरफ्तार किया जा चुका है। दूसरे आरोपी कि तलाश जारी है।

     डॉ. संतोष डेहरिया ( एएसपी )

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)