पुलिस का सख्त रुख : रास्ता रोककर रंगदारी मांगने वाला आदतन अपराधी सलाखों के पीछे

Editor National news tv
0

 



कटनी। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में थाना एन.के.जे. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रास्ता रोककर रंगदारी मांगने वाले आदतन अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

पुलिस के अनुसार, प्रार्थी सुरेन्द्र पटेल, निवासी झलवारा ने थाना एन.के.जे. में रिपोर्ट दर्ज कराई कि गांव के दो आदतन अपराधियों ने उसका रास्ता रोक लिया और शराब पीने के लिए पैसे की मांग की। पैसे देने से इंकार करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और बंधक बनाकर रखा।

रिपोर्ट दर्ज होते ही थाना प्रभारी के निर्देशन में पुलिस टीम हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल पटेल, निवासी झलवारा को ग्राम कटंगीकला से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कटनी के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। वहीं, दूसरा आरोपी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है।इस कार्रवाई में उनि. रूपेन्द्र राजपूत, सउनि केवल उइके और प्र.आर. शैलेष दमौहिया की भूमिका सराहनीय रही। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में राहत और सुरक्षा की भावना देखने को मिल रही है। ग्रामीणों ने भी पुलिस के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी सख्ती से अपराधियों के हौसले पस्त होंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)