कटनी।बरही थाना क्षेत्र के ग्राम धवैया में खेत में मवेशी घुसाने के मामूली विवाद ने एक महिला की जान ले ली, जिससे पूरे इलाके में आक्रोश और तनाव का माहौल बन गया है। खेत में काम कर रही महिला को विरोध करना भारी पड़ गया। लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला इतना बेरहम था कि इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया…और अब गांव में इंसाफ की मांग तेज हो गई है।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम धवैया निवासी कलावती कुशवाहा अपने खेत में काम कर रही थीं।इसी दौरान गांव के ही रज्जन पाठक ने अपने मवेशी कलावती के गेहूं के खेत में छोड़ दिए। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और पत्थरों से जानलेवा हमला कर दिया।हमले में कलावती के सिर, पीठ और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं परिजन घायल अवस्था में कलावती को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरही ले गए,जहां से हालत गंभीर होने पर1 जनवरी 2026 को जिला अस्पताल कटनी रेफर किया गया।लेकिन इलाज के दौरान कलावती कुशवाहा की मौत हो गई।पहले इस मामले में मारपीट का केस दर्ज किया गया था,लेकिन महिला की मौत के बाद पुलिस में हत्या का मामला कायम कर लिया है। पुलिस ने आरोपी रज्जन पाठक को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया है।और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।घटना से नाराज ग्रामीण और मृतका के परिजनएसपी कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया।ग्रामीणों का आरोप है कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई होती तो आज कलावती जिंदा होती। परिजनों ने आरोपी परराजनीतिक संरक्षण औरलगातार धमकियां देने के भी गंभीर आरोप लगाए हैं।
