होली पर सख्ती: एनकेजे पुलिस का विशेष अभियान, ढाबों की जांच, तिलक कॉलेज रोड पर सघन वाहन चेकिंग; नशे में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई

Editor National news tv
0

 




कटनी। रंगों के त्योहार होली को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए एनकेजे थाना पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आई। शनिवार देर शाम से ही क्षेत्र में सघन जांच और निगरानी अभियान चलाया गया, जिससे हुड़दंगियों में हड़कंप की स्थिति देखी गई।

पुलिस टीम ने थाना प्रभारी के नेतृत्व में क्षेत्र के प्रमुख ढाबों, होटलों और सुनसान स्थानों पर दबिश दी। संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई और ढाबा संचालकों को कड़ी चेतावनी दी गई कि अवैध शराबखोरी, देर रात अनावश्यक भीड़ या किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

वहीं तिलक कॉलेज रोड पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाकर दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोक-रोककर जांच की गई। ब्रेथ एनालाइजर से शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करते पाए गए चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई। कई वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई भी की गई।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया है कि होली के नाम पर किसी भी प्रकार की अराजकता, नशे में वाहन संचालन या सार्वजनिक शांति भंग करने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे पर्व को सौहार्दपूर्ण और संयमित ढंग से मनाएं तथा किसी भी अप्रिय स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

  • Newer

    होली पर सख्ती: एनकेजे पुलिस का विशेष अभियान, ढाबों की जांच, तिलक कॉलेज रोड पर सघन वाहन चेकिंग; नशे में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)