मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हुआ बरही में आत्मीय स्वागत,किसान सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री*

Editor National news tv
0

 


कटनी। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को कटनी जिले के विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर परिषद बरही में आयोजित किसान सम्मेलन क़ृषि महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान बरही स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में बनाए गए हेलीपेड पर जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री का भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री बरही में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत बड़ा तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य के शुभारंभ और आभार रैली रोड-शो में शामिल होंगे।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दोपहर 3.11 बजे यहां हेलीपेड पर आगमन होने पर प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री तथा कटनी जिले के प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह, सांसद खजुराहो विष्णु दत्त शर्मा, विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक, मुड़वारा विधायक संदीप श्रीप्रसाद जायसवाल, बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पाण्डेय एवं बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने पुष्पगुच्छ एवं पुष्पमालाओं से उनका स्वागत किया।भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री डॉ यादव का स्वागत किया।

वहीं संभागायुक्त धनंजय सिंह, डीआईजी राकेश सिंह, कलेक्टर आशीष तिवारी,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया, सहित अन्य अधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ भेंट कर अगवानी किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)