कोतवाली थाना की नाक के नीचे छप्पर तोड़कर चोरी, पुलिस की खामोशी संदिग्ध, न FIR, न खुलासा, आखिर किसे बचाया जा रहा है?

Editor National news tv
0

 


कटनी।30 जनवरी की रात शहर की कानून-व्यवस्था पर ऐसा करारा प्रहार हुआ, जिसने पुलिस की कार्यप्रणाली को कठघरे में खड़ा कर दिया है। कोतवाली थाना से महज चंद कदमों की दूरी पर स्थित मुरली मेडिकल में अज्ञात चोरों ने छप्पर तोड़कर दुकान में घुसकर बेखौफ चोरी की वारदात को अंजाम दिया और आसानी से फरार हो गए।

हद तो यह है कि पुलिस की लापरवाही का आलम ऐसा है कि चोरी का खुलासा तो दूर, अब तक मामला पंजीबद्ध तक नहीं किया गया है। जिस थाने के आसपास सुरक्षा का सबसे ज्यादा भरोसा होता है, वहीं इस तरह की वारदात और उसके बाद पुलिस की यह निष्क्रियता कई गंभीर सवाल खड़े करती है।

स्थानीय व्यापारियों और रहवासियों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि अगर थाने के आसपास ही अपराधी इतने बेखौफ हैं, तो बाकी शहर की सुरक्षा भगवान भरोसे है। लोगों का साफ आरोप है कि पुलिस की ढिलाई और उदासीन रवैये से अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ रहे हैं।

मामले में पुलिस की चुप्पी अब संदेह को जन्म दे रही है।

क्या यह महज लापरवाही है, या फिर जानबूझकर मामला दबाया जा रहा है?

क्या किसी को बचाने की कोशिश हो रही है?

यह घटना अब सिर्फ चोरी तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि पूरे सिस्टम की कार्यशैली पर सवाल बन चुकी है। यदि जल्द ही इस मामले में ठोस और पारदर्शी कार्रवाई नहीं हुई, तो यह साफ संदेश होगा कि कानून का खौफ खत्म हो चुका है और जिम्मेदार जवाबदेही से बच रहे हैं।

  • Newer

    कोतवाली थाना की नाक के नीचे छप्पर तोड़कर चोरी, पुलिस की खामोशी संदिग्ध, न FIR, न खुलासा, आखिर किसे बचाया जा रहा है?

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)