कटनी। शहर की कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय (पुराना कचहरी) में 30 अप्रैल 2026 को बेखौफ चोरों ने धावा बोल दिया। हैरानी की बात यह है कि यह कार्यालय कोतवाली थाना कटनी से महज चंद कदमों की दूरी पर स्थित है।फिर भी पुलिस को भनक तक नहीं लगी।
चोरों ने कार्यालय से डेस्कटॉप, इलेक्ट्रिक वायर, इन्वर्टर सहित अन्य जरूरी सामान पार कर दिया और आराम से फरार हो गए। घटना ने साफ कर दिया है कि अब चोरों को पुलिस का कोई डर नहीं बचा है।
सबसे गंभीर बात यह है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। कोतवाली के साये में लगातार चोरी की वारदातें हो रही हैं। लेकिन पुलिस आज तक पुरानी चोरियों का खुलासा तक नहीं कर पाई है। कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है।जबकि आम जनता और सरकारी कार्यालय खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
शहर में चर्चा है कि जब थाने के इतने करीब स्थित सरकारी दफ्तर भी सुरक्षित नहीं हैं।तो आम नागरिकों की सुरक्षा का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर कब जागेगी पुलिस? या यूं ही चोरों के हौसले बुलंद होते रहेंगे और कानून-व्यवस्था मजाक बनती रहेगी?
