स्टेशन चौराहे से सटी सड़क पर ट्रैफिक नियम बेअसर, शंकर टॉकीज के समीप मार्केट में अव्यवस्था पर मौन क्यों?, चौराहे पर ड्यूटी, बगल की सड़क पर अराजकता... शंकर टॉकीज के समीप मार्केट में किसका संरक्षण?

Editor National news tv
0

 


कटनी। शहर के सबसे व्यस्त स्टेशन चौराहा से सटे शंकर टॉकीज के समीप बने मार्केट में यातायात व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी दिखाई दे रही है। सड़क के दोनों ओर बेतरतीब खड़े दोपहिया वाहन और बीच सड़क तक खड़े मालवाहक वाहन हर दिन जाम की स्थिति पैदा कर रहे हैं।

सबसे हैरानी की बात यह है कि यहीं स्टेशन चौराहे पर नियमित रूप से यातायात पुलिस की ड्यूटी रहती है, लेकिन उसके ठीक बगल में फैली इस अव्यवस्था पर कार्रवाई नजर नहीं आती। न अवैध पार्किंग पर रोक दिखती है और न ही सड़क घेरकर खड़े वाहनों पर सख्ती।

तस्वीरें सवाल खड़े करती हैं कि जब चौराहे पर हर समय यातायात पुलिस मौजूद रहती है, तो उसके ठीक सामने सड़क पर ट्रैफिक व्यवस्था क्यों दम तोड़ रही है? क्या यह लापरवाही है या फिर नियमों का पालन सिर्फ चुनिंदा जगहों तक ही सीमित है?

रोज लगने वाला जाम, राहगीरों की परेशानी और जिम्मेदारों की चुप्पी—यह तस्वीर शहर की यातायात व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करती है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)