कटनी। जिले के राधिका होटल में आयोजित गरबा महोत्सव प्रतियोगिता में बिलहरी गांव की बेटी काव्या सोनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे गांव में खुशी का माहौल है।
काव्या सोनी, सचिन सोनी की पुत्री हैं। गरबा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया और बिलहरी गांव का गौरव बढ़ाया।
काव्या की इस सफलता पर परिजनों, शुभचिंतकों और ग्रामवासियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। ग्रामीणों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह आगे भी इसी तरह अपनी प्रतिभा से गांव और जिले का नाम रोशन करती रहेंगी।
बिलहरी गांव में काव्या की इस उपलब्धि को लेकर हर्ष का माहौल है।