कटनी! मदन मोहन चौबे वार्ड में आयोजित होने वाली श्रीमदभागवत कथा को लेकर आयोजको द्वारा पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया!पत्रकारवार्ता में आयोजको द्वारा बताया गया की धर्मनगरी बारडोली की धरा के मदन मोहन चौबे वार्ड.कन्या शाला पानी टंकी के पास. भट्टा मोहल्ला में भव्य कलश यात्रा के साथ सरस संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ 5 अप्रैल से 13 अप्रैल तक किया जा रहा है। शुक्रवार 5 अप्रैल को स्थानीय दुर्गा मंदिर से ढोल नगाड़ा व गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा, देव पूजन, कथ महात्म्य के साथ प्रारम्भ होंगी जो नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए कन्या शाला पानी की टंकी के पास कथा स्थल में जाकर संपन्न होंगी।
तत्पश्चात कलश पूजन के साथ कथा का शुभारंभ होंगा। इस कथा के कथा व्यास परम पूज्यनीय गुरूदेव पं. श्री शिवम् गौतम जी (छुटकी महाराज) बरगंवा, कटनी होंगे जो अपने मुखारबिन्द से भागवत महत्व का वर्णन श्रोताओं को बातएंगे।
============================
सरस संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञानयज्ञ कार्यक्रम विवरण -
कलश यात्रा, देव पूजन, कथ महात्म्य शुक्रवार, 5 अप्रैल 2024
परीक्षित संवाद, शुकदेव आगमन, हिरण्याक्ष वध शनिवार, 6 अप्रैल 2024
कपिल अवतार, ध्रुव चरित्र रविवार, 7 अप्रैल 2024
वामन चरित्र, श्रीराम जन्म, श्री कृष्ण जन्म सोमवार, 8 अप्रैल 2024
श्री कृष्ण बाल लीला, वृंदावन लीला, गोवर्धन लीला मंगलवार, 9 अप्रैल 2024
गोपी गीत, महारास, रूकमणि विवाह बुधवार, 10 अप्रैल 2024
श्री कृष्ण सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष, हवन गुरूवार, 11 अप्रैल 2024
ब्राह्मण भोजन, कन्या भोजन एवं भण्डारा शुक्रवार, 12 अप्रैल 2024
जल बिहार शनिवार, 13 अप्रैल 2024!
