कटनी।पिता ने पढ़ाई को लेकर अपने दो नाबालिक बच्चो को डांट दिया तो बच्चे घर ही छोड़ कर चले गए । मामला एनकेजे थाना क्षेत्र के प्रेमनगर का है। पिता ने अपने नाबालिक बालक एवम बालिका को पढ़ाई को लेकर डांट दिया था। ओर कुछ काम से कही चला गया । जब वापस घर पहुँचा तो देखा कि बच्चे घर पर नही थे। पिता ने थाना एनकेजे जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस अधीक्षक को मामले से अवगत कराया गया । पुलिस अधीक्षक के द्वारा बच्चों की तलाश के लिए तीन टीम तत्काल गठित की गई। एक टीम ने शहर के 250 से अधिक कैमरे चेक किये। दूसरी टीम ने प्रार्थी के पड़ोसियों से पूछताछ की तीसरी टीम ने बस रेल्वे स्टेशन में बच्चों की फोटो दिखाकर पूछताछ की।पुलिस के निरंतर प्रायशो से पुलिस को बच्चों को ढूढ़ने में सफलता मिली । दोनों नाबालिक बच्चो को पुलिस ने जबलपुर रेलवे स्टेशन से सकुशल दस्तयाब कर उसके पिता जो सौपा गया है।
पिता ने डांटा तो घर छोड़ के चले गए नाबालिक बच्चे ,एनकेजे पुलिस ने चंद घण्टो में नाबालिक बच्चों को तलाश कर किया परिजनों के सुपुर्द
April 06, 2024
0
Tags