मतदाताओं को जागरूक करने रीठी में निकली पिंक वाहन रैली थाने परिसर में दिलाई गई शपथ

Editor National news tv
0

 


कटनी/रीठी।।


लोकसभा चुनाव में शत् प्रतिशत मतदान करने के लिए लोगों को जागरूक करने जिला कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद के निर्देशन पर जिले भर में विविध आयोजन किये जा रहे है। जिसके लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में सोमवार सुबह जिले के साथ-साथ रीठी जनपद मुख्यालय में भी पिंक दो पहिया वाहन रैली का आयोजन किया गया। नारी शक्तियों ने दो पहिया वाहनों में सवार होकर तख्तियों पर लिखे स्लोगन के माध्यम से लोगों को मतदान करने का संदेश दिया। इस वाहन रैली में सारे काम छोड़ दो सबसे पहले बोट के नारे भी लगाए गए। पिंक वाहन रैली रीठी के भटवा मोहल्ला स्थित बाईपास से शुरू हुई जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुलिस थाना पहुंची। जहां तहसीलदार प्रियंका चौरसिया, सीईओ चंदूलाल पनिका, थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्र की उपस्थिति में सभी ने बिना किसी भय व प्रलोभन के शत् प्रतिशत वोट डालने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पिंक कलर के परिधानों में महिलाओं सहित स्थानीय ग्रामीणों व अधिकारी, कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)