सौदे का झांसा, फिर लूट का खेल: छह पारधी महिलाओं पर आठ लाख की वारदात का शक

Editor National news tv
0


कटनी।कोतवाली थाना क्षेत्र के खरखरी तालाब इलाके में घटित एक सनसनीखेज वारदात ने जिले में हड़कंप मचा दिया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, छिंदवाड़ा से सोने की खरीद के नाम पर बुलाए गए सराफा व्यापारियों को सुनियोजित साजिश के तहत घेरकर करीब आठ लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया गया। इस पूरे मामले में छह पारधी महिलाओं की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि आरोपित महिलाओं ने पहले व्यापारियों से संपर्क कर बड़ी मात्रा में सोना खरीदने की इच्छा जताई और सौदे के लिए शहर से बाहर खरखरी तालाब क्षेत्र को स्थान तय किया। निर्धारित समय पर जब व्यापारी वहां पहुंचे, तो बातचीत के दौरान अचानक माहौल बदला और मौका देखकर नकदी व कीमती सामान लूट लिया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद महिलाएं मौके से फरार हो गईं।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तत्काल सक्रिय हुई। पीड़ित व्यापारियों के बयान दर्ज कर अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों, मोबाइल कॉल डिटेल्स और संदिग्धों की गतिविधियों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला पूर्व नियोजित गिरोहबंदी का प्रतीत हो रहा है।
घटना के बाद सराफा कारोबारियों में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)