ग्राम जुहली के कुए में जहरीली गैस के रिसाव से 4युवकों के असामयिक निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक,मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि की स्वीकृत

Editor National news tv
0


कटनी। ’मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कटनी जिले के मुड़वारा विधानसभा के ग्राम जुहली में कुंये में सबमर्सिबल पंप लगाने उतरे चार लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री ने किसान द्वारा अपने खेत के कुएँ में सबमर्सिबल मोटर पंप लगाते समय जहरीली गैस के रिसाव से हुई दुर्घटना में 4 अनमोल जिंदगियों के असामयिक निधन के समाचार को हृदयविदारक बताते हुए शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने  बाबा महाकाल से प्रार्थना  की है कि दिवंगतों की पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करे। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने शोकाकुल परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की है।

मृतकों के नाम
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा मृतक रामभैया ऊर्फ रामकुमार दुबे पिता देवदत्त दुबे उम्र लगभग 38 वर्ष अविवाहित, निखिल दुबे पिता भरतलाल दुबे उम्र 20 वर्ष अविवाहित, राजेश कुशवाहा पिता यज्ञभान कुशवाहा उम्र 28 वर्ष लगभग विवाहित अनसुमी कुशवाहा (पत्नी) एवं पिंटू उर्फ देवेंद्र कुशवाहा पिता श्यामलाल कुशवाहा उम्र लगभग 26 वर्ष अविवाहित के शोकाकुल परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)