गांजा तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, छः किलो गांजा बरामद

Editor National news tv
0

 
कटनी ।माधवनगर थाना पुलिस को  गांजा तस्कर को  गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।
 पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार नवरात्रि पर्व के मद्देनजर अवैध गतिविधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई थी। इस आदेश का पालन करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर ने अपनी टीम के साथ विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान अमकुही पहाड़ी के पास एक व्यक्ति सफेद प्लास्टिक की बोरी कंधे पर लेकर झिंझरी की ओर जाता हुआ दिखाई दिया। पुलिस वाहन को देखते ही वह व्यक्ति घबराकर भागने का प्रयास करने लगा, जिससे उसकी हरकतें संदिग्ध प्रतीत हुईं।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम जोगेन्द्र वंशकार उम्र 26 वर्ष, निवासी झिंझरी, थाना माधवनगर बताया। बोरी की तलाशी लेने पर उसमें 6 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग एक लाख रुपए आंकी गई है। आरोपी ने पूछताछ में गांजा तस्करी की बात स्वीकार की। इसके बाद, आरोपी के विरुद्ध थाना माधवनगर में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

 *अवैध मादक पदार्थ कार्यवाही में उल्लेखनीय योगदान* 
इस सफल अभियान में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर के साथ उप निरीक्षक राकेश पटेल, सहायक उप निरीक्षक बहाव खान, प्रधान आरक्षक अजीत, आरक्षक मुकेश और आरक्षक लोकेन्द्र ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)