कटनी। माधवनगर थाना अंतर्गत झिझंरी चौकी क्षेत्र के पिपरौंध स्तिथ नायरा पेट्रोल पंप के समीप एक लूट कि घटना प्रकाश मे आई है। रविवार आठ जून को रात्रि 11:25 बजे (लगभग ) पिपरौंध स्तिथ नायरा पेट्रोल पंप के पास चार बदमाशों ने एक कार को रोका और कार मे बैठे दो युवकों के साथ चाकू कि नोक पर मारपीट करते हुए लूटलात कि है । प्राप्त जानकारी के अनुसार आदित्य पिता विश्वजीत मुख़र्जी उम्र 32 वर्ष निवासी दुबे कालोनी थाना एनकेजे व पियांशु पिता प्रवीण जैन निबासी सिविल लाइन थाना कोतवाली कार मे सवार होकर कटनी से जबलपुर कि ओर जा रहे थे।तभी पिपरौंध नायरा पेट्रोल पंप के पास चार बदमाशों ने उन्हें रोका ओर चाकू कि नोक पर उनके साथ मारपीट करते हुए उनके गले से सोने चांदी कि चेन ओर पर्श लेकर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर झिझरी चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपीओ कि तलाश शुरू कर दी है।
इनका कहना है
शिकायत के आधार पर लूट का प्रकरण दर्ज कर आरोपीओ कि तलाश शुरू कर दी गई है।
प्रियंका राजपूत
(झिझंरी चौकी प्रभारी)