बाइक सवार को बचाने के चक्कर मे पलटा ऑटो, चार घायल

Editor National news tv
0

 



कटनी।माधव नगर थाना के झिझंरी चौकी क्षेत्र के झिझंरी पीरबाब मार्ग मे एक ऑटो बाइक सवार को बचाने के चक्कर मे अनियंत्रित होकर पलट गया।जिससे ऑटो मे सवार चार लोग घायल हो गए है। जिन्हे राहगीरों कि सहायता से आनन फानन मे शासकीय जिला अस्पताल लाया गया।जहाँ वह इलाजरत है।प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार कि दोपहर नारायण प्रसाद केवट उम्र 45 वर्ष (लगभग) निवासी खिरवा खुर्द थाना बरही, रामसरोवर कोल उम्र 48 वर्ष लगभग निवासी परसवारा थाना बरही, शिवलाल कुशवाहा उम्र 50 वर्ष (लगभग ) निवासी आधारकाप कटनी व एक अन्य साथी ऑटो मे सवार होकर कटनी जिला न्यायलय जा रहे थे तभी झिझरी पीरबाबा मार्गदर्शन मे एक बाइक सवार को बचाने के चककर मे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ऑटो मे सवार चार लोग ऑटो के निचे दब गए। जिन्हे राहगीरो द्वारा कड़ी मशक्क के बाद बाहर निकाला गया और 108 एम्बुलेंस कि सहायता ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ उनका इलाज जारी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)