कटनी दहली : चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या, इलाके में सनसनी

Editor National news tv
0

कटनी। रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र के पाठक वार्ड स्थित पानी टंकी के पास बुधवार तड़के खौफ़नाक वारदात हुई। करीब 3 बजे 24 वर्षीय आदित्य मिश्रा पिता सूरज मिश्रा पर बदमाशों ने चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए है।

सूत्रों के अनुसार हत्या की वजह पुराना विवाद बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही रंगनाथ नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।और लोग दहशत के साए में हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)