स्कॉर्पियो सवार चाकूबाज पुलिस की पकड़ से बाहर:दो युवकों पर हुआ था हमला, दो दिन बाद भी आरोपी पुलिस कि पकड़ से दूर

Editor National news tv
0


कटनी। माधवनगर थाना क्षेत्र के झिझरी चौकी अंतर्गत ग्राम पिपरौध में 14 दिसंबर की रात हुई सनसनीखेज चाकूबाजी की वारदात को दो दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। स्कॉर्पियो सवार अज्ञात बदमाशों द्वारा दो युवकों पर किए गए जानलेवा हमले के मामले में न तो आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकी है और न ही वारदात में प्रयुक्त वाहन का कोई सुराग लग पाया है।

जानकारी के अनुसार 14 दिसंबर की रात शुभम जायसवाल, पिता अशोक जायसवाल, अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। तभी अचानक एक स्कॉर्पियो वाहन मौके पर आकर रुका और उसमें सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने बिना किसी विवाद के शुभम पर चाकू से हमला कर दिया। शोर सुनकर बचाव के लिए आए दीपक जायसवाल पर भी हमलावरों ने चाकू से वार किया। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस द्वारा आरोपीओ कि तलाश जारी है। ऐसा कहा जा रहा है लेकिन घटना के दो दिन बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

वारदात के बाद से पिपरौध और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगो ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी, रात्रि गश्त बढ़ाने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। 

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)