कटनी। जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खहरटा में गुरुवार रात कानून-व्यवस्था को गंभीर चुनौती देने वाली घटना सामने आई। मामूली सिगरेट के विवाद से शुरू हुआ मामला इतना बढ़ गया कि असामाजिक तत्वों ने डायल 112 पुलिस वाहन पर पथराव कर दिया। इस हमले में पुलिस वाहन का सामने का शीशा चकनाचूर हो गया, हालांकि पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात लगभग 10 बजे ग्राम खहरटा स्थित किराना दुकान संचालक दुकान बंद कर चुका था। इसी दौरान कुछ युवक सिगरेट की मांग करने लगे। दुकान बंद होने की बात कहने पर युवक आक्रोशित हो गए और शटर पर हमला करने लगे। स्थिति बिगड़ती देख दुकानदार ने जान बचाने के लिए खुद को दुकान के भीतर बंद कर लिया।कुछ समय के बाद आक्रोषित युवकों ने पुलिस को सूचना दी और ज़ब डायल 112 मौके पर पहुंची और विवाद शांत करा कर लौटने लगी तभी युवकों ने पुलिस गाड़ी पर पत्थर से हमला कर दिया।
पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला
अचानक हुए पथराव में पुलिस वाहन की विंडस्क्रीन पूरी तरह टूट गई। वाहन में सवार पुलिसकर्मी गंभीर चोट से बच गए। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।