कटनी। विधुत कर्मचारी के साथ मारपीट कर शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले आरोपियों को कुठला पुलिस ने गिरफ्तार किया है।देवगाँव अंतर्गत ग्राम सुमैली में विजली बिल बकाया होने के कारण राजाराम यादव पिता रमई यादव एवं संतोष यादव पिता रमई यादव का स्थाई कृषि कनेक्शन का बिल भुगतान न करने के कारण विद्युत कनेक्शन काट दिया गया था जिसको चैक करने लाईनमैन सलीम खान एवं आउटसोर्स कर्मचारी सुखदेव यादव को विद्युत कार्यालय द्वारा भेजे जाने पर काटी गई विद्युत लाईन को दोनो आरोपी जो सगे भाई है जिन्होने अपने स्तर पर अवैध रूप से विद्युत कनेक्शन चालू कर लिया था जिसकी लाईन पुनः बंद करने पहुँचे विधुत कर्मचारी क़े साथ दोनो आरोपीओ ने मारपीट की थी।जिसकी शिकायत उन्होंने कुठला मे दर्ज कराई थी जिसपर पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने, सदोष परिरोध कारित करने व जान से मारने की धमकी देने का अपराध पंजीबद्ध किया गया ।पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन द्वारा मामले को गम्भीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । जिनके निर्देश पालन में कुठला पुलिस द्वारा दोनों आरोपी राजाराम यादव पिता रमई यादव एवं संतोष यादव पिता रमई यादव निवासी ग्राम मूरपार देवगाँव थाना रीठी जिला कटनी को गिरफ्तार किया गया है ।
